कोरोना देश में LIVE / अब तक 7 हजार 785 मामले: दिल्ली में हॉट स्पॉट रहा दिलशाद गार्डन संक्रमण मुक्त हुआ, 15 दिन चले ऑपरेशन शील्ड से मिली कामयाबी

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 183 मामले सामने आए। यहां एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज बढ़े। इस बीच एक अच्छी खबर भी है। यहां इस बीमारी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन शील्ड से राजधानी के दिलशाद गार्डन को संक्रमण मुक्त करने में कामयाबी मिली है। पिछले महीने यह इलाका देश में चिह्नित किए गए 10 हॉट स्पॉट में से एक था। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि इस इलाके में बीते 10 दिनों में संक्रमण का नया मामला नहीं आया है। 


17 मार्च को 2 संक्रमित मिले थे


दिलशाद गार्डन को मार्च के आखिरी में सील किया गया था। यहां सबसे पहले 17 मार्च को 38 साल की एक महिला और उसका 19 साल का बेटा पॉजिटिव पाया गया था। वह सऊदी अरब से अपने पति से मिलकर लौटी थी। इसके बाद वह मोहल्ला क्लीनिक के एक डॉक्टर समेत कई लोगों के संपर्क में आई। यहां जब एक के बाद 8 संक्रमित मिले तो इस इलाके को सील कर दिया गया। 123 मेडिकल टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने 4 हजार 32 घरों में 15 हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की। जिनमें संक्रमण के लक्षण दिखे उन्हें क्वारैंटाइन किया गया। 


आज 170 नए मामले सामने आए


देश में कुल संक्रमितों की संख्या 7 हजार 785 हो गई है। आज महाराष्ट्र में 92, गुजरात में 54, राजस्थान मेंं 18, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और झारखंड में 3-3 मामले सामने आए। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट और राज्य सरकारों के आंकड़ों के अनुसार हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 7 हजार 447 संक्रमित हैं। इनमें से 6 हजार 565 का इलाज चल रहा है। 643 ठीक हुए हैं और 239 की मौत हो चुकी है।


कल एक दिन में सबसे ज्यादा 871 मरीज मिले


देश में लगातार दूसरे दिन कोरोनावायरस संक्रमण के 800 से ज्यादा मामले आए। शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 871 मरीज मिले। अकेले महाराष्ट्र में 210 नए केस मिले। इससे एक दिन पहले देश में 813 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। महाराष्ट्र इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां संक्रमितों की संख्या में 27 दिन में 100 गुना से ज्यादा हो गई है। राज्य में 14 मार्च को कोरोना के 14 मरीज थे, जो 10 अप्रैल को 1 हजार 574 हो गए। 


कोरोना से संबंधित अहम अपडेट्स...



  • पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की मां शांति गोगोई ने कोरोना आपदा से निपटने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपए दान दिए हैं। उन्होंने डिब्रूगढ़ के डिप्टी कमिश्नर पल्लव गोपाल को यह चेक सौंपा।

  • गुजरात के सूरत में दूसरे राज्यों के मजदूर शुक्रवार को हिंसा पर उतारू हो गए। बताया जा रहा है कि वे लॉकडाउन बढ़ाने की खबरों से डरे हुए हैं। मजदूरों ने सड़कें जाम कर दीं और पथराव किया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने 60-70 लोगों को हिरासत में ले लिया। 

  • तमिलनाडु में चेन्नई निगम कमिश्नर जी प्रकाश ने बताया कि यहां अम्मा कैंटीन सामान्य दिनों में 5 लाख लोगों को भोजन कराती है। अब यह संख्या बढ़कर 11 लाख हो गई है। उन्होंने कहा कि राशन का पर्याप्त स्टॉक है। 


पांच दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए





























दिनमामले
10 अप्रैल869
09 अप्रैल813
05 अप्रैल605
04 अप्रैल579
07 अप्रैल573


25 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण   











































































































































































































राज्यकितने संक्रमितकितनी मौतकितने ठीक हुए
महाराष्ट्र1666110188
तमिलनाडु911944
दिल्ली9031427
तेलंगाना4871245
राजस्थान579860
मध्यप्रदेश4654125
उत्तरप्रदेश439432
आंध्रप्रदेश381610
केरल3643124
गुजरात4321933
कर्नाटक207634

जम्मू-कश्मीर


20746
हरियाणा176436
पंजाब1531120

पश्चिम बंगाल


116716
बिहार60115
ओडिशा50112

उत्तराखंड


3505
असम2910

हिमाचल प्रदेश


3022
चंडीगढ़1927
छत्तीसगढ़18010
लद्दाख15011
झारखंड1710

अंडमान-निकोबार


11010
गोवा701
पुडुचेरी

7


01
मणिपुर

2


01

अरुणाचल प्रदेश


100

दादरा एवं नगर हवेली


100
मिजोरम100
त्रिपुरा200

ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 7 हजार 447 संक्रमित हैं। इनमें से 6 हजार 565 का इलाज चल रहा है। 643 ठीक हुए हैं और 239 की मौत हो चुकी है।


6 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश के हाल



  • महाराष्ट्र, संक्रमित 1666: राज्य में शनिवार 92 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। राज्य में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 210 मामले सामने आए थे और 12 लोगों की मौत हुई थी। यहां इस बीमारी से अब तक 110 लोग जान गंवा चुके हैं। उधर, अकोला में तब्लीगी जमात से जुड़े 30 साल के युवक जहरुल इस्लाम ने गला रेतकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।


मध्यप्रदेश, संक्रमित- 465: इंदौर में शुक्रवार रात 14 नए संक्रमित मिले। अब शहर में कोरोना के 249 मरीज हो गए हैं। राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के 40 मामले आए। इनमें से 22 रिपोर्ट इंदौर में और 14 भोपाल में पॉजिटिव आईं। भोपाल में कुल 112, उज्जैन में 15, बड़वानी में 14, मुरैना में 13, खरगोन में 12, जबलपुर में 9, ग्वालियर-इटारसी में 6-6, खंडवा में 5, छिंदवाड़ा में 4, देवास में 3, शिवपुरी-विदिशा में 2-2, जबकि धार, बैतूल, श्योपुर, रायसेन, रतलाम में 1-1 मरीज हैं।


राजस्थान, संक्रमित- 579: शनिवार को 18 मामले सामने आए। इनमें से कोटा में 14 और बीकानेर में 4 मरीज मिले। राज्य में शुक्रवार को 99 संक्रमित मिले थे। जयपुर में ही 53 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इसके अलावा जैसलमेर में 16, बांसवाड़ा में 12, जोधपुर में 8, झालावाड़ में 3 मरीज मिले। अलवर, भरतपुर और कोटा में 1-1 केस सामने आया।



  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 439: आगरा में शनिवार को 3 और संक्रमित मिले। इस बीच, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने राज्य के 5 और मेडिकल कॉलेजों को कोरोनावायरस की जांच करने की अनुमति दे दी है। अब राज्य में 14 सरकारी लैब में रोजाना 2 हजार नमूनों की जांच की जा सकेगी। राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के 23 मामले आए थे। 



  • बिहार, संक्रमित- 60: बिहार में संक्रमण रोकने के लिए बेगूसराय, सीवान और नवादा में 6 हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इन इलाकों को पूरी तरह सील कर दिया गया है। यहां बिहार मिलिट्री पुलिस (बीएमपी) और पुलिस का पहरा है। पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है, साथ ही ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है। लॉकडाउन तोड़ने पर एक हजार रुपए जुर्माना और एक साल की जेल का प्रावधान किया गया है।



  • दिल्ली, संक्रमित- 903: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद जैन का कहना है कि शुक्रवार को उनकी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से बात हुई थी। उनका कहना था कि अभी रैपिड टेस्टिंग किट नहीं आई हैं। जैन ने कहा कि हमने उसी वेंडर को ऑर्डर दिया था, जिसे केंद्र ने दिया था। दिल्ली में कोरोना के शुक्रवार को 183 नए केस सामने आए। इसमें से 154 निजामुद्दीन के तब्लीगी जमात के मरकज से जुड़े हैं। 



  • गुजरात, संक्रमित- 432: शनिवार को 54 नए संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 24 घंटे में 1 हजार 593 टेस्ट किए गए। इनमें से 1 हजार 187 रिपोर्ट निगेटिव आईं। 124 मरीज पॉजिटिव मिले। 282 रिपोर्ट का इंतजार है। सबसे ज्यादा 228 संक्रिमित अहमदाबाद में और इसके बाद 77 वडोदरा में हैं। 

  • पंजाब, कुल संक्रमित- 153: मोहली में संक्रमण के 2 नए मामले सामने आए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 50 हो गई है। यहां 34 केस जवाहरपुर गांव से ही आए हैं। इनमें से 2 लोगों की मौत हो चुकी है, 5 ठीक हुए हैं।


हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात को मंजूरी


भारत ने 13 देशों के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन टेबलेट के निर्यात को मंजूरी दे दी है। न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह दवा कोरोनावायरस के इलाज में कारगर मानी जा रही है। ऐसे में भारत से कई देश इसकी मांग कर रहे थे। पहली सूची में अमेरिका, जर्मनी, स्पेन, बहरीन, ब्राजील, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान, मालदीव, बांग्लादेश, सेशेल्स, मॉरिशस और डोमेनिकन रिपब्लिक शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक अमेरिका ने 48 लाख गोलियां मांगी थी। भारत उसे 36 लाख टेबलेट दे रहा है।



Popular posts
लॉकडाउन बढ़ेगा, घोषणा का इंतजार / केजरीवाल का दावा- प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला ले लिया; मोदी ने बैठक में मुख्यमंत्रियों से कहा- जान है तो जहान है
मध्य प्रदेश में लॉकडाउन / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए शिवराज; पीएम से कहा- लॉकडाउन अभी न हटाया जाए। लोगों की जिंदगी महत्वपूर्ण
भोपाल में अब तक 121 कोरोना पॉजिटिव / अब जिला कोरोना कंट्रोल रूम पहुंचा संक्रमण, सैनिटाइज कर 12 घंटे बंद रहा, आज से काम शुरू; स्वास्थ्यकर्मी का 2 साल का बच्चा संक्रमित
भोपाल / पिता सचिन तेंदुलकर की 10 नंबर जर्सी पहनकर खेल रहे अर्जुन को कैच छोड़ने पर हूटिंग का सामना करना पड़ा
यूपी में कोरोनावायरस / संक्रमितों की संख्या 429 हुई, इनमें 232 तब्लीग जमाती शामिल; आगरा में सबसे अधिक 89 मरीज